भारतीय फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से उनका ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी को निशाना बनाया है और बंगाल चुनाव 2026 में बदलाव को चुनने के लिए वहां की जनता को शुक्रिया अदा किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट के जरिए दर्द साझा किया है और बंगाल की जनता को सही फैसला लेने के लिए बधाई दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने लम्बे-चौड़े ट्वीट में बंगाल की जनता को दोबारा कभी भी ममता बनर्जी को ना चुनने की सलाह दी है ताकि वहां पर शांति व्यवस्था कायम हो सके। (इसे भी पढ़ें: "मुझे बेइज्जती फील...", समय रैना के जोक्स पर Sunil Pal ने दी दो-टूक प्रतिक्रिया)
Mamata Banerjee
Vivek Agnihotri on Bengal Elections 2026
Vivek Agnihotri ने साधा Mamata Banerjee पर निशाना
विवेक अग्निहोत्री जब अपनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज करने वाले थे तब ममता बनर्जी सरकार ने उनके खिलाफ कई कदम उठाए थे और उनका ट्रेलर लॉन्च इवेंट तक कैंसिल करवा दिया था। विवेक ने अपने ट्वीट में दर्द साझा करते हुए कहा है, "दोबारा कभी नहीं... जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें मैं बता दूं कि ममता बनर्जी ने मेरी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की रिलीज कैंसिल करवा दी थी। फिल्म को बंगाल के थिएटर्स से बाहर रखा गया और मुझे कहा गया कि मेरी बंगाल में एंट्री नहीं है।" (इसे भी पढ़ें: Maskara में दिल लेगी Vedang Raina-Sharvari की केमिस्ट्री, देखें वीडियो)
"बीते साल ममता बनर्जी ने मेरी फिल्म द बंगाल फाइल्स को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया। हमारा ट्रेलर तक लॉन्च नहीं होने दिया गया। हम पर अटैक किया गया और दर्जनों FIR फाइल कराई गईं। मुझे बंगाल में घुसने तक से रोक दिया गया। मैं वहां जाकर गवर्नर से अपना अवॉर्ड तक नहीं ले पाया लेकिन हमने कभी भी हार नहीं मानी। इलेक्शन के दौरान हमने कोशिश की, कि द बंगाल फाइल्स जितने ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जा सके, पहुंचाई जाए। मुझे गर्व है कि हमने हार नहीं मानी और अपनी तरह से लड़ाई लड़ते रहे। और आखिरकार हमें लाजवाब जीत मिली। मैं बंगाल के लोगों को बधाई देता हूं। अब आप लोग बिना डरे घरों से निकल सकते हो और सिर ऊंचा करके घूम सकते हो।"
