'द कश्मीर फाइल्स' को वल्गर बताने वालों को Vivek Agnihotri ने लिया आड़े हाथों, कहा 'सच सबसे खतरनाक...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 29, 2022, 10:39 AM IST

Vivek Agnihotri on IFFI 2022 Jury: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI 2022 के आखिरी दिन एक बड़ा बवाल शुरू हो गया है। फिल्म फेस्टिवल जूरी प्रमुख नादव लैपिड ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिस पर अब द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्नहोत्रि का बयान सामने आ गया है।

Vivek Agnihotri on IFFI 2022 Jury: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर विवादों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI 2022 के ज्यूरी हेड और इस्राइल के फिल्म मेकर नादव लैपिड ने फिल्म को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे फैंस के साथ ही फिल्म के एक्टर अनुपम खेर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी नाराजगी जताई है। नादव लैपिड ने इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 'प्रोपेगेंडा' और 'वल्गर फिल्म' बताया है। इन सब के बीच आज सुबह फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन भी सामने आ गया है। विवेक का ट्वीट देती से वायरल हो रहा है।

Vivek Agnihotri on IFFI 2022 Jury

Vivek Agnihotri on IFFI 2022 Jury

'सच दुनिया की सबसे खतरनाक चीज है'

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर शुरू हुई इस नए विवाद पर ही अब विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट सामने आ गया है, विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुम मॉर्निंग, सच इस दुनिया की सबसे खतरनाक चीज है.. यह लोगों को झूठ बोलने पर भी मजबूर कर सकता है'। विवेक अग्निहोत्री का ये ट्वीट IFFI 2022 के जूरी के कमेंट को लेकर ही है। विवेक ने यकीनन जूरी के फिल्म को लेकर दिए गए बयान को झूठा करार दिया है।

End of Feed