Vivek Agnihotri on Karan Johar: करण जौहर ने ट्विटर (Karan Johar quits twitter) छोड़ने का फैसला कर लिया है। करण ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही करण जौहर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। अब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर के इस फैसले पर चुटकी ली है। विवेक ने इससे पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर भी निशाना साधा था। इसके अलावा कमाल आर खान ने बताया कि करण जौहर ने अपना फोन नंबर बदल दिया।
Karan Johar, KRK, Vivek Agnihotri
विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जीतने वाले कभी मैदान नहीं छोड़ते, मैदान छोड़कर जाने वाले कभी जीतते नहीं हैं।' विवेक अग्निहोत्री ने भले ही करण जौहर का नाम नहीं लिया है लेकिन, कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका इशारा करण की तरफ ही है।' कमाल आर खान ने भी करण जौहर के ट्वीट पर चुटकी ली है। केआरके (KRK) ने लिखा, 'डियर केआरके, आपने अपना फोन नंबर भी बदल दिया। अब आप ट्विटर भी छोड़ रहे हैं। अब अपनी फिल्मों की असली रिपोर्ट कैसे देंगे। ये सही नहीं किया आपने भाई!'
Dear Karan, You have changed your phone number also. And now you are leaving #Twitter also. So how will I give you… t.co/aBnmbONyd5
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
Quitters never win. Winners never quit undefined
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
कॉफी विद करण पर भी साधा था निशाना
अपने दूसरे ट्वीट में विवेक ने लिखा, 'मुझे लगता है कि कोई भी वास्तविक व्यक्ति जिसे, पॉजीटिव एनर्जी की तलाश है वह सोशल मीडिया को हमेशा के लिए छोड़ देगा। केवल ट्विटर छोड़ना क्योंकि ये आपको नकलीपन और दोगलेपन की इजाजत नहीं देता। आप लेकिन, इंस्टाग्राम पर हैं क्योकि यहां आपको ब्रांड्स मिलते हैं और नकलीपन की इजाजत मिलती है। ये जिंदगी के प्रति नकारात्मक रवैया है।' विवेक अग्निहोत्री ने इससे पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण की आलोचना की थी। विवेक अग्नोहोत्री ने शो को बकवास बताते हुए कहा कि शो का पूरा ध्यान लोगों की सेक्स लाइफ पर है।
I believe a genuine person seeking positive energies would leave Social Media completely. Leaving only Twitter beca… t.co/s2yEMrtUBI
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
करण जौहर ने ट्विटर छोड़ने की घोषणा करते हुए लिखा, 'ज्यादा पॉजीटिव एनर्जी के लिए जगह बनाने की तरफ ये मेरा पहला कदम है। गुडबाय ट्विटर।' करण जौहर फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी को डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, विवेक अग्निहोत्री फिल्म द दिल्ली फाइल्स को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।
