विराट कोहली पर कमेंट करना राहुल वैद्य को पड़ा भारी, भाई विकास कोहली ने लगाई लताड़

Virat Kohli's Brother Slams Rahul Vaidya: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पर कमेंट करने को लेकर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में अब राहुल वैद्य के कमेंट्स को देखने के बाद सिंगर को विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने जमकर लताड़ लगाई है।

Virat Kohli's Brother Slams Rahul Vaidya: राहुल वैद्य इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अवनीत कौर की फोटो को इंस्टाग्राम पर लाइक के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी चर्चा में आए। बाद में विराट कोहली ने बयान जारी करते हुए कहा था कि बेवजह अपनी ओर से कहानी ना बनाए जाए और एक ग्लित्च था। इसके बाद विराट कोहली के इस कमेंट के बाद राहुल वैद्य ने भी अपना रिएक्शन दिया था। राहुल वैद्य पर विराट कोहली के फैन्स कटाक्ष भरे मैसेज किए थे। इसके बाद राहुल वैद्य ने उन सभी को ‘2 कौड़ी के जोकर’ कहते हुए कमेंट किया था। ऐसे में अब विराट कोहली ने तो अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन उनके भाई विकास कोहली ने राहुल वैद्य को खूब लताड़ा है।

Virat Kohli's Brother Slams Rahul Vaidya

थ्रेड्स पर विकास कोहली ने भाई विराट का सपोर्ट करते हुए लिखा, 'बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाएं...जबकि पूरा देश इस समय मौजूदा स्थिति पर फोकस कर रहा है...यह बेवकूफ फॉलोअर्स हासिल करने और विराट का नाम लेकर मशहूर होने के मिशन पर है...कितना बड़ा लूजर है।'

End of Feed