विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट सन्यास पर भावुक हुईं पत्नी अनुष्का शर्मा, बोलीं 'लोग रिकॉर्ड याद रखेंगे...'

Anushka on Virat's Test Cricket Retirement: भारतीय क्रिकेट के जाने-माने स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार के दिन टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया। विराट ने भावुक पोस्ट लिखकर दुनिया को बताया कि अब वो सफेद रंग की जर्सी में फिर कभी मैदान पर दिखाई नहीं देंगे। विराट कोहली के ऐलान के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर उनके फैसले का स्वागत किया है।

Anushka on Virat's Test Cricket Retirement: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने सोमावार (12 मई) के दिन टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया और फैंस की आंखों में आंसू आ गए। विराट कोहली के सन्यास की खबरें पिछले हफ्ते से ही जोर पकड़े हुई थीं और बताया जा रहा था कि उन्होंने बीसीसीआई को इस बारे में बता दिया है। इनसाइडर्स खबर दे रहे थे कि बड़े-बड़े दिग्गज क्रिकेटर्स विराट कोहली को मनाने में लगे थे कि वो टेस्ट क्रिकेट से सन्यास न लें क्योंकि टीम को उनकी जरूरत है लेकिन विराट ने अपने दिल की सुनी और टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया।

Anushka on Virat Test Cricket Retirement

विराट के ऐलान के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है और लिखा है कि लोग आने वाले वक्त में उनके रिकॉर्ड्स याद रखेंगे लेकिन उन्हें वो आंसू याद रहेंगे जो केवल उन्होंने देखे हैं। अनुष्का ने विराट के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और लिखा है 'लोग तुम्हारे आंसू याद रखेंगे लेकिन मैं तुम्हारे वो आंसू याद रखूंगी जो तुमने किसी को नहीं दिखाए। मैं वो जंगें याद रखूंगी जो किसी ने नहीं देखी हैं। तुमने टेस्ट क्रिकेट को बेशुमार प्यार दिया है। मुझे पता है कि इस फॉर्मेट की वजह से तुमने क्या-क्या झेला है। हर टेस्ट सीरीज के बाद तुम और भी ज्यादा मैच्योर होकर घर लौटते थे और तुम्हें आगे बढ़ते हुए देखना सुखद एक्सपीरियंस था। मुझे कहीं न कहीं पता था कि तुम इस फॉर्मेट को अलविदा कहोगे लेकिन तुमने हमेशा अपने दिल को फॉलो किया है तो मैं ये कहना चाहूंगी मेरे प्यार तुम्हें जो सम्मान मिला है, उसके तुम हकदार हो। तुमने जैसे इस फॉर्मेट को गुडबॉय कहा है, वो तुम्हारा हक है।'

End of Feed