स्पाइडरमैन बनकर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की फोटो, लिखा- 'मेरी जिंदगी की रोशनी...'

Virat Kohli and Anushka Sharma Pic: साल 2026 का स्वागत करने के लिए सभी लोग तैयार है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के स्टार्स नए साल पर धूम मचाने वाले हैं। इस बीच भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है।

Virat Kohli and Anushka Sharma Pic: भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। विराट और अनुष्का को साथ देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच जाते हैं। विराट और अनुष्का हमेशा अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। इस बीच अनुष्का और विराट की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस तस्वीर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीर पर...

virat kohli anushka sharma

pic credit- virat kohli instagram

विराट और अनुष्का को देख गदगद हुए फैंस

विराट कोहली साल 2025 को पॉजिटिव नोट पर अलविदा कह रहे हैं। 31 दिसंबर को विराट ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ एक नई तस्वीर शेयर की और लिखा कि वे उनके साथ ही नए साल 2026 में कदम रख रहे हैं। दोनों की यह खुशहाल तस्वीर देखकर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं और उन्हें 'कपल गोल्स' बता रहे हैं। तस्वीर में विराट ग्रे टी-शर्ट और क्रीम कलर की पैंट में हैं, वहीं अनुष्का ने सफेद टॉप और ब्लू जींस पहनी है। विराट ने अनुष्का को कंधे से पकड़ रखा है और दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। कैप्शन में विराट ने सिंपल लिखा, 'अपनी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रखते हुए।'

End of Feed