Tukaram Mundhe on Notice Againts Stars: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक नोटिस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ विमल के विज्ञापन को लेकर नोटिस मिला था। मामला महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए की कार्रवाई से जुड़ा है। एफडीए ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर तीनों कलाकारों को कारण बताओ नोटिस भेजा था। अब महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने इस मामले पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर इस विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।
तुकाराम मुंढे ने की ये बात (Image Source: Reddit)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Vibe X Review: Kunal Kemmu की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, हल्की स्क्रिप्ट ने मजा किया किरकिरा
तुकाराम मुंढे ने कही ये बात
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह तुकाराम मुंढे का अभी हाल ही में दिया बयान है। NDTV से बातचीत के दौरान तुकाराम मुंढे ने साफ कहा कि ये कलाकार भले ही ‘स्टार’ हों, लेकिन इस मामले में उनकी नजर में वे ‘कानून तोड़ने वाले’ हैं। तुकाराम मुंढे ने कहा, 'आपकी नजर में वे स्टार हो सकते हैं, लेकिन मेरी नजर में इस मामले में वे सिर्फ विज्ञापन करने वाले लोग हैं। इसलिए मैं उन्हें कानून का उल्लंघन करने वालों के तौर पर देख रहा हूं और कानून अपना काम करेगा। इसी वजह से हमने कार्रवाई शुरू की है।' तुकाराम मुंढे के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Lalit Modi Biopic पर लगी पक्की मुहर, Sajid Nadiadwala करेंगे प्रोड्यूस
क्या है पूरा मामला?
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ साल 2024 में विमल इलायची के एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। महाराष्ट्र एफडीए का आरोप है कि इस तरह के विज्ञापन के जरिए विमल पान मसाला का सरोगेट प्रचार किया जा सकता है। इसके बाद स्टार्स के खिलाफ नोटिस जारी हुआ था। News 18 की खबर के मुताबिक अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने नोटिस का जवाब दे दिया है, लेकिन अभी शाहरुख खान का जवाब आना बाकी है।
