Exclusive: गंभीर बर्नआउट के चलते नींद में चलने लगे थे विक्रांत मैसी, लगातार काम कर ऐसी हो गई थी हालत

Vikrant Massey Talk About Burnout Symptoms: नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में विक्रांत ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत करते हुए बताया कि लगातार काम करने के चलते उनकी ऐसी हालत हो गई थी। सिर्फ यही नहीं आखिर विक्रांत ने फिल्मों से ब्रेक क्यूं लिया था।

Vikrant Massey Talk About Burnout Symptoms: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों कामयाबी की बुलंदियों पर हैं। हाल ही में एक्टर को फिल्म '12th फेल' के लिए बेस्ट एक्टर नेशल फिल्म अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया। बॉलीवुड एक्टर के लिए ये अवॉर्ड अपने करियर की सबसे बड़ी कामयाबी में से एक है। फैंस से लेकर कई बड़े आर्टिस्ट विक्रांत को इस अवॉर्ड के लिए बधाई दे रहे हैं। अब हाल ही में विक्रांत ने टाइम्स नाउ संग दिए इंटरव्यू में अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। इस दौरान एक्टर ने बताया कि कैसे लगातार काम के चलते उन्हे गंभीर बर्नआउट से गुजरना पड़ा था।

Vikrant Massey Talk About Burnout Symptoms

Image Source: Vikrant Massey Instagram

टाइम्स नाउ ग्रुप की एडिटर इन चीफ नविका कुमार से बातचीत करते हुए विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने बताया कि शारीरिक रूप से मैं बहुत ज्यादा थक गया था। एक समय पर मुझे गंभीर बर्नआउट से गुजरना पड़ा। (बर्नआउट एक ऐसी स्थिति है जहाँ लंबे समय तक चलने वाले तनाव के कारण इंसान इमोशनली, शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह थक जाता है) मैं नींद में लगभग चलने लगा था। पहले तो मुझे नींद पूरी करनी थी और घर का खाना खान था। मैं अपने बेटे और माता-पिता संग क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करना चाहता था जिसके लिए मैंने काम से छुट्टी ली। अगर मैं ऐसा नहीं करता तो पूरे तरीके से टूट चुका होता। क्या ही सक्सेस का फ़ायदा है, जिसके लिए काम कर रहे हो वो एक्सपीरियंस नहीं कर पा रहे। आपने एक बड़ा घर बनाया लेकिन आप उसमें रह नहीं पा रहे हैं। आप होटलों में सो रहे हैं, आप कारों और फ्लाइट में सो रहे हैं।

End of Feed