Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri को लॉन्च करेगा ये डायरेक्टर, जानिए नाम

Alizeh Agnihotri in Vikas Bahl Next: साल 2023 में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टारकिड्स के डेब्यू का इंतजार दर्शक कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री का नाम भी जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि विकास बहल के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म में अलिजेह अहम किरदार में दिखाई देंगी।

Alizeh Agnihotri in Vikas Bahl Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर विकास बहल इन दिनों टाइगर श्रॉफ और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म 'गणपत: पार्ट वन' को डायरेक्ट करने में बिजी हैं। 'गणपत' के डायरेक्शन में बिजी होने के बाद भी विकास बहल ने बतौर निर्देशक एक और फिल्म साइन कर ली है। विकास बहल की इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में सुपरस्टार सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) डेब्यू करने जा रही हैं। विकास बहल की ये एक फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म होगी, जो 2016 में आई फ्रेंच-बेल्जियन 'La Famille Belier' का ऑफिशियल होगी।

Salman Khan and Alizeh Agnihotri

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार विकास बहल और अलिजेह अग्निहोत्री वेंचर के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि विकास बहल ने स्क्रिप्टिंग पूरी कर ली है और अगले साल की पहली तिमाही में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे इंडियन ऑडियंस के बनाने के लिए विकास बीते 6 सालों से प्लानिंग कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि 2023 में फिल्म अच्छा काम कर सकती है। विकास ने फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए हैं और इंडियन कल्चर को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। अलिजेह के पिता अतुल अग्निहोत्री इसे रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं।

End of Feed