Vijay Verma ने Tamannaah Bhatia संग वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का ऐलान, इंस्टाग्राम स्टोरी से दिया बड़ा हिंट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 15, 2023, 10:38 AM IST

Vijay Verma and Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप की चर्चा बीते काफी समय से हो रही है। अब वैलेंटाइन डे के मौके पर विजय ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयरी की है, जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप पर दिया बड़ा हिंट।
  • विजय वर्मा वैलेंटाइन डे पर शेयर की रोमांटिक फोटो।
  • सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा है।

Vijay Verma and Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के रिलेशनशिप की चर्चा बीते काफी समय से हो रही है। अब वैलेंनटाइन डे के मौके पर विजय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है। विजय वर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। विजय वर्मा की यह खास इंस्टाग्राम स्टोरी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे के मौके पर एक स्टोरी शेयर की हैं जिसमें उन्हें अपने पैरों की फोटोज शेयर की हैं इस फोटो में एक तरफ विजय वर्मा के पैर नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक लड़की के पैर दिख रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस के लग रहा है कि इस फोटो में यह लड़की कोई और नहीं बल्कि खुद उनकि रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया हैं। आइए इस फोटो पर एक नजर डालते हैं।

Vijay Verma and Tamannah Bhaita

Vijay Verma and Tamannah Bhaita

विजय वर्मा ने किया प्यार का ऐलान

नए साल के जश्न के मौके पर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं। इन फोटोज में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आ रहे थे। जिसके बाद कई मौकों पर दोनों एक साथ भी नजर आए हैं। हालांकि न तो तमन्ना ने और न ही विजय ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कोई पुष्टि की है। इस बीच वैलेंटाइन डे के मौके पर विजय वर्मा की यह इंस्टाग्राम स्टोरी सीधे तौर पर तमन्ना के साथ उनके रिलेशनशिप की ओर ही इशारा कर रही है। इस पर फैंस का मजेदार रिएक्शन भी सामने आ रहा है।

End of Feed