Vidya Balan's The Dirty Picture: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) ने 1980 के दशक की सनसनी सिल्क स्मिता का किरदार फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' (The Dirty Picture) में निभाया था। इस मूवी की सफलता ने विद्या बालन को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बना दिया था। इस बोल्ड किरदार में विद्या बालन को देख दर्शक भी हैरान रह गए थे। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि 'द डर्टी पिक्चर' सबसे पहले विद्या बालन नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी। तो चलिए जानते हैं आखिरी कैसे यह मूवी विद्या बालन के हिस्से में आई।
Pic Credit: Instagram
कंगना रनौत थीं फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' की पहली पसंद
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की लाइफ पर बनी थी। यह मूवी मेकर्स ने सबसे पहले कंगना रनौत को ऑफर की थी। कंगना रनौत ने कई इंटरव्यू में यह बात कबूल करते हुए बताया कि 'द डर्टी पिक्चर' उन्हें ऑफर हुई थी। एक्ट्रेस ने इस किरदार को करने से मना कर दिया था। कंगना रनौत ने इस मूवी को ठुकराने के बारे में बात करते हुए कहा था उन्हें स्क्रिप्ट कुछ ज्यादा पसंद नहीं आई थी। वो कमर्शियल प्रोस्पेक्टस के मुताबिक इस मूवी के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि बाद में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही थी।
'द डर्टी पिक्चर' की बात करें तो इस मूवी में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर अहम रोल में दिखाई दिए थे। इस मूवी का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था। यह रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस थी। विद्या बालन को 2011 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन को अब रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए विद्या बालन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
