Koffee With Karan 7: कौन हैं वो दो सगे भाई जिन्हें डेट कर चुकी हैं Sara Ali Khan और Janhvi Kapoor?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 02:07 PM IST

Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण सीजन सात में सारा अली खान और जान्हवी कपूर शामिल हुए थे। इस दौरान करण जौहर ने बताया कि दोनों एक वक्त दो भाइयों को डेट कर चुकी हैं। जानिए कौन हैं ये दो भाई।

मुंबई. कॉफी विद करण सीजन सात में दूसरे गेस्ट सारा अली खान और जान्हवी कपूर थे। शो के होस्ट करण जौहर ने बताया कि दोनों एक वक्त दो भाइयों को डेट कर चुके हैं। वह दोनों ही भाई करण जौहर की बिल्डिंग में ही रहते हैं। सारा और जान्हवी ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया हो लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स ने खोज निकाला। ये दो भाई हैं- शिखर पहाड़िया, वीर पहाड़िया। ये दोनों ही भाई पूर्व राजनेता के पोते हैं। सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने शो में अपनी दोस्ती से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए थे। दोनों ने बताया कि वह केदारनाथ ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप में जान्हवी कपूर मौत के मुंह से बाहर निकली थी। ऐसे में कॉफी विद करण के इस एपिसोड में दोनों ही एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़े कई खुलासे हुए।

End of Article