Dil Bechara Trailer Out: दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज, सुशांत को आखिरी बार देख आंसू नहीं रोक पाएंगे फैन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2020, 04:06 PM IST

Dil Bechara Trailer: Sushant Singh Rajput-Sanjana Sanghi की जोड़ी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर में जबरदस्त दिख रही है। दोनों हंसते, मुस्कुराते और दर्द शेयर करते अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दिल बेचारा में सुशांत के साथ एक्ट्रेस संजना संघी लीड रोल में हैं। जो कि इस फिल्म के सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी की जोड़ी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर में काफी जबरदस्त दिख रही है। दोनों एक-साथ हंसते, मुस्कुराते और दर्द शेयर करते अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। 

संजना संघी ने दिल बेचारा के ट्रेलर रिलीज की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही संजना से बताया था कि उन्हें प्री-ट्रेलर लॉन्च से पहले बहुत नर्वसनेस हो रही है। संजना ने अपने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। उन्होंने लिखा, 'किसी ने मुझे नहीं बताया कि ट्रेलर लॉन्च से पहले पेट में इस तरह की हलचल होती है। काश तुम(सुशांत) भी हमारे साथ होते, मैं जानती हूं तुम यहीं हो...।' 

संजना को ट्रेलर लॉन्च से पहले आई सुशांत की याद

संजना संघी ने इस ट्वीट से पहले इंस्टाग्राम पर दिल बेचारा फिल्म का एक नया पोस्टर भी शेयर किया था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और संजना संघी एकसाथ मोटर साइकिल पर बैठे दिख रहे हैं। वहीं संजना ने सुशांत को टाइट हग किया हुआ है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा जल्द ही फैंस के बीच होगी। सुशांत फिल्म में एक्ट्रेस संजना संघी के साथ फिल्म में सैफ अली खान भी गेस्ट रोल में हैं। फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। दिल बेचारा को सब्सक्राइबर और नॉन सब्सक्राइबर दोनों ही देख सकेंगे। 

ऐसी है दिल बेचारा की कहानी
आपको बता दें कि दिल बेचारा हॉलीवुड फिल्म The fault in our star का हिंदी रीमेक है। साल 2018 में फॉक्स स्टूडियो ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए थे। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2012 में आई इसी नाम से आई नोवल पर आधारित थी। फिल्म की कहानी एक टीनएजर की है, जो थायरॉइड के कैंसर से जूझ रही है। अस्पताल में उसकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से होती है, जिसे हड्डियों का कैंसर होता। इसी से टीनएजर को प्यार हो जाता है और फिर इसी तरह से दोनों की कहानी आगे बढ़ती है।  

End of Article