'बच्चन पांडे' फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने फीस में की कटौती, अब लेंगे इतने करोड़ रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2020, 09:00 PM IST

Akshay Kumar’s Bachchan Pandey Fee: अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' फिल्म के लिए अपनी फीस में कटौती की है। अक्षय की इस फिल्म को उनके दोस्त साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अक्षय कुमार देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। हर साल पर्दे पर कई फिल्मों में नजर आना वाले अक्षय 2020 में सिर्फ एक मूवी 'लक्ष्मी' में दिखे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई यह फिल्म ज्यादा छाप नहीं छोड़ सकी। अक्षय अब आने वाले दो सालों में 10 से अधिक फिल्मों में दिखेंगे, जिसमें एक 'बच्चन पांडे' भी है। वह 'अतरंगी रे' फिल्म के बाद 'बच्चन पांडे' की शूटिंग शुरू करेंगे। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने 'बच्चन पांडे' फिल्म के लिए अपनी फीस घटाई है। उन्होंने यह फीस फिल्म के प्रॉड्यूसर और अपने दोस्त साजिद नाडियाडवाला की खातिर कम की है। अक्षय इस फिल्म के लिए अब 99 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे। बता दें कि अक्षय आमतौर पर एक फिल्म के लिए करीब 120 करोड़ रुपए लेते हैं। 

End of Article