Vicky Kaushal on Katrina Kaif's Towel Fight Scene: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। निर्माताओं के साथ-साथ लोगों को भी उम्मीद है कि 'सैम बहादुर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में कामयाब रहेगी। हाल ही में विक्की कौशल ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में पत्नी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के टॉवल फाइट सीन पर रिएक्शन दिया है। आइए जानें विक्की कौशल ने क्या कहा है?
विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के टॉवल फाइट सीन की तारीफ की। जब उन्होंने इसे सिनेमाघरों में देखा तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल ने 'टाइगर 3' में अपनी पत्नी के फाइटिंग सीन के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में इस सीन को देखने के बाद वो कटरीना कैफ से डर गए थे। विक्की ने फनी अंदाज में कहा कि वो कटरीना से अब बहस नहीं करते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि कटरीना टॉवल पहनकर उनके साथ वो सीन रिपीट करें। विक्की ने आगे बताया कि जिस तरह कटरीना ने ये सीन किया वो तारीफ के लायक है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रहे हैं। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। दिलचस्प बात यह है कि 'सैम बहादुर' की टक्कर रणबीर कपूर-बॉबी देओल की 'एनिमल' से होगी।
