Katrina Kaif के गाने पर नाचते-नाचते बिगड़ा विक्की कौशल का बैलेंस, राखी सांवत संग डांस VIDEO हुआ वायरल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 29, 2023, 12:33 PM IST

Vicky Kaushal Dances on Sheila Ki Jawani: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसनें विक्की कौशल, राखी सावंत के साथ कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि राखी सांवत के डांस के चलते विक्की कौशल का बैलेंस बिगड़ जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्की कौशल ने कैटरीना के गाने शीला की जवानी पर किया डांस।
  • विक्की कौशल ने राखी सावंत के साथ IIFA 2023 में डांस किया है।
  • दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Vicky Kaushal Dances on Sheila Ki Jawani: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसनें विक्की कौशल, राखी सावंत के साथ कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर डांस करते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान भी उनके साथ नजर आ रही हैं। हालांकि राखी सांवत के डांस के चलते विक्की कौशल का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने से जरा सा ही बचते हैं। दरअसल राखी और विक्की साथ में डांस कर रहे होते हैं, तब ही राखी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती हैं और नाचते-नाचते विक्की से टकरा जाती हैं, जिसके बाद सारा अली खान विक्की को कहती हैं, ' डांस करो जरा बचके..।' विक्की कौशल का ये वीडियो IIFA अवॉर्ड 2023 का है जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed