महाराष्ट्र में टैक्स फ्री होगी विक्की कौशल की छावा!! डब्बावाला एसोसिएशन ने सीएम से लगाई गुहार

Chhaava will be Tax Free in Maharastra : विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टार फिल्म छावा को महाराष्ट्र में खूब सपोर्ट मिल रहा है, फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। अब महाराष्ट्र में फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात चल रही है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला ।

Chhaava will be Tax Free in Maharastra: विक्की कौशल( Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) स्टार फिल्म छावा( Chhaava) इन दिनों सिनेमाघरों पर छाई हुई है। फिल्म को फैंस को भरपूर प्यार मिल रहा है। देश के हर कोने में छावा को पसंद किया जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए महज 4 दिन हुए हैं और यह छप्परफाड़ कमाई कर रही है। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री किया जा सकता है। आइए बताते हैं क्या पूरा मामला

Chhaava will be Tax Free in Maharastra

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार डब्बा एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से फिल्म छावा( Chhaava) को टैक्स-फ्री करने की अपील की है । यह पीरियड ड्रामा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और औरंगजेब के खिलाफ लड़ाई में उनकी वीर यात्रा को दर्शाता है। प्रकाशन ने खुलासा किया कि पत्र में एसोसिएशन ने मावल क्षेत्र के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया, जहां से कई डब्बावाले आते हैं। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा, हमारे पूर्वज छत्रपति संभाजी महाराज की सेना में योद्धा थे और युद्ध के मैदान में उनके साथ लड़े थे। हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज दोनों ही पूजनीय व्यक्ति हैं।

End of Feed