Stree 2 में हुई बॉलीवुड के इस हैंडसम हंक की एंट्री!! 2023 में राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर शुरू करेंगे शूटिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 08:59 PM IST

Varun Joins Stree 2 Starcast: डायरेक्टर अमर कौशिक फिल्म भेड़िया रिलीज करने के बाद तुरंत स्त्री 2 की शूटिंग में जुट जाएंगे, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। खबरें हैं कि स्त्री 2 में वरुण धवन स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। वरुण धवन स्त्री 2 में भेड़िया बनकर ही एंट्री मारेंगे।

Varun Joins Stree 2 Starcast: बॉलीवुड डायरेक्टर अमर कौशिक ने साल 2018 में फिल्म स्त्री के साथ डायरेक्टर की गद्दी संभाली थी। फिल्म स्त्री बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद से ही स्त्री 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्त्री बनाने के बाद अमर कौशिक वरुण धवन की भेड़िया में व्यस्त हो गए, जो रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म भेड़िया में वरुण धवन के साथ कृति सेनन दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि भेड़िया रिलीज करते ही अमर कौशिक फिल्म स्त्री 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे। अमर कौशिक ने फिल्म की कहानी लिख ली है और अगले साल से शूटिंग शुरू करने के मूड में हैं।

Varun in Stree 2

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, अमर कौशिक और उनके टीम मेंबर्स पिछले काफी दिनों से स्त्री 2 की कहानी पर लगे हुए थे। इन सभी ने मिलकर स्त्री 2 का आइडिया लॉक कर लिया है, जो इस सीरीज को आगे बढ़ाएगा। राइटर्स को अच्छी तरह से पता है कि दर्शकों को स्त्री 2 से बहुत सारी उम्मीदें हैं, जिस कारण वो फिल्म को शुरू करने की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म के राइटर्स कहानी को शेप देने में लगे हुए हैं। जैसे ही स्त्री 2 का राइटिंग पार्ट खत्म हो जाएगा, वैसे ही मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। अमर कौशिक को उम्मीद है कि 2023 का शुरुआत तक वो स्त्री 2 शुरू कर देंगे।

End of Feed