Sharvari संग 'Luka Chuppi 2' करने पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं कोई सीक्वल नहीं...'

Varun Dhawan on Doing Luka Chuppi 2: वरुण धवन को लेकर कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म 'लुका छिपी' के सीक्वल में शरवरी संग अहम रोल में दिखाई देंगे। अब वरुण धवन ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि वो किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं कर रहे हैं।

Varun Dhawan on Doing Luka Chuppi 2: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी 'बॉर्डर 2' (Border 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक तरफ वरुण धवन इस मूवी के प्रमोशन में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेता को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि वो साल 2019 में आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'लुका छिपी' के सीक्वल में नजर आएंगे। इन अफवाहों के फैलने के बाद अब खुद वरुण धवन ने बताया है कि वो 'लुका छिपी 2' नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी चीजों को क्लियर कर दिया है।

Varun Dhawan on Doing Luka Chuppi 2

Pic Credit: IMDb

'लुका छिपी 2' नहीं कर रहे हैं वरुण धवन

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैन्स के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन में वरुण धवन से उनकी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के बाद अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा गया। वरुण धवन ने जवाब देते हुए लिखा, 'अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। मैं जिन फिल्मों में काम कर रहा हूं उनमें से कोई भी सीक्वल नहीं है। फैसला बाद में करूंगा।' वरुण धवन को लेकर ऐसी खबरें थी कि वो 'लुका छिपी 2' में शरवरी संग दिखाई देंगे। अब वरुण धवन कन्फर्म कर दिया है कि वो कोई भी सीक्वल करने के मूड में नहीं हैं।

End of Feed