No Entry 2 से बाहर हुए Varun Dhawan, मेकर्स को लगा झटका

No Entry 2 Update: फिल्म नो एंट्री 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि अब इस बड़े एक्टर ने फिल्म को छोड़ दिया है।

No Entry 2 Update: फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले थे। आज सुबह ही फिल्म नो एंट्री 2 (No Entry 2) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एंट्री की खबर सामने आई थी। ऐसा बताया जा रहा था कि मूवी में दिलजीत दोसांझ की जगह शाहिद कपूर ने ली है। हालांकि इस मामले में अब नया अपडेट सामने आया है। अब बताया जा रहा है कि इस एक्टर ने मूवी छोड़ दी है। (ये भी पढ़ें-वरुण-अर्जुन की फिल्म में हुई Shahid Kapoor की एंट्री !! अब मचेगा ट्रिपल धमाल)

no entry 2 varun dhawan

नो एंट्री 2 से आउट हुए वरुण धवन (pic credit-instagram)

नो एंट्री 2 से आउट हुए वरुण धवन (pic credit-instagram)

नो एंट्री 2 से आउट हुए वरुण धवन

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन अब फिल्म नो एंट्री 2 का हिस्सा नहीं रहे है। एक सूत्र के मुताबिक, 'वरुण धवन अब नो एंट्री 2 से जुड़े नहीं हैं। उनके फिल्म में होने की खबरें गलत हैं। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं, फिल्म की कास्टिंग में लगातार बदलाव होने की वजह से फिलहाल इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर रख दिया गया है।' वरुण धवन इस फिल्म से बाहर होने वाले दूसरे बड़े अभिनेता बन गए हैं। इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने भी फिल्म छोड़ दी थी, जिसकी पुष्टि खुद निर्माता बोनी कपूर ने की थी। उसके बाद खबरें थीं कि वरुण भी फिल्म छोड़ना चाहते हैं, लेकिन उस समय बोनी कपूर ने कहा था कि वरुण और अर्जुन दोनों फिल्म का हिस्सा हैं। अब लगता है कि मेकर्स को फिर से नई स्टारकास्ट के साथ शुरुआत करनी पड़ेगी।

End of Feed