Varun Dhawan Video: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे। फिल्म में वरुण की एक्टिंग देख लोग गदगद हो गए थे। बता दें कि इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। बता दें कि वरुण धवन को उनके फैंस काफी प्यार करते हैं वहीं एक्टर भी कभी अपने चाहने वालों के दिल नहीं तोड़ते हैं। हालांकि एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर वरुण के फैंस को 440 वोल्ट का झटका लगा है।
pic credit-instagram
गुस्से में वरुण धवन ने किया ऐसा काम
गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच के दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे, जिनमें वरुण धवन भी शामिल थे। मैच के दौरान वरुण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, लेकिन एक खास वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिसमें वरुण एक फैन पर गुस्सा करते नजर आए। वीडियो में दिख रहा है कि स्टेडियम के बाहर फैंस ने वरुण को घेर लिया और सेल्फी लेने की कोशिश की। इसी बीच वरुण एक फैन पर भड़क गए और उसके फोन को छीनने की कोशिश भी की। हालांकि, एक और वीडियो में वरुण फैंस के साथ खुशी-खुशी पोज देते और फोटो क्लिक करवाते दिख रहे हैं। वरुण आमतौर पर अपने फैंस के साथ हमेशा फोटो क्लिक करते हैं और उनका स्वभाव काफी मिलनसार रहता है। इसलिए इस बार उन्हें गुस्सा आने की वजह सिर्फ वरुण ही बता सकते हैं कि आखिर क्या गलत हो गया।
इस मूवी में नजर आएंगे वरुण धवन
बताते चलें कि वरुण धवन आखिरी बार 'बॉर्डर 2' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म ने अब तक 328.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और वरुण के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। फिलहाल वरुण के पास सिर्फ एक फिल्म लाइनअप में है - 'है जवानी तो इश्क होना है', जिसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य महिला भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। यश की टॉक्सिक भी अब 4 जून को रिलीज होगी। ऐसे में वरुण और यश की मूवी के बीच टक्कर होने वाली है।
