Uunchai Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अनुपम खेर (Anupam Kher), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और बोमन ईरानी (Boman Irani) की फिल्म 'ऊंचाई' (Uunchai) ने सिनेमाघरों में 4 दिन पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म 11 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को ओपनिंग डे पर कुछ खास शुरुआत नहीं मिली थी लेकिन शनिवार और रविवार के दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की। ऐसे में अब फिल्म के सोमवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 4 दिनों के अंदर 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
अमिताभ बच्चन स्टारर ने सोमवार को कमाए इतने करोड़
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की फिल्म 'उंचाई' की कमाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस फिल्म ने पहले दिन 1.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। तीसरे दिन भी ऊंचाई ने 4.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन 1.88 रुपये का कारोबार किया है, जो कि ओपनिंग डे से ज्यादा है। इस फिल्म ने अब तक 12.04 रुपये कमा लिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहला हफ्ता खत्म होने से पहले 16 से 17 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी।
#Uunchai maintains a strong grip on Day 4… Passes the crucial make-or-break Mon test… Mon HIGHER than Fri, despite… t.co/AqZ1mMoMYy
— ANI (@ANI) Nov 15, 2022
अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर की इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। दर्शकों की ओर फिल्म को शानदार रिस्पांस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने जमकर तारीफ की थी। अमिताभ बच्चन स्टारर के साथ 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' और सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' भी रिलीज हुई थीं। इन दोनों फिल्मों के साथ टकराने के बाद भी ये अच्छी कमाई करने में सफल रही है।
