Urvashi Rautela angry on Trollers: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन का जलवा दिखाया। एकदम यूनिक लुक कैरी करते हुए उर्वशी ने अपने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और ऐश्वर्या राय का लुक कॉपी करने का इल्जाम लगाया। अब उर्वशी ने उन सभी लोगों को टारगेट करते हुए पोस्ट किया है जो उन्हें जीरो टैलेंट वाली बोल रहे हैं। उर्वशी रौतेला ने कई पोस्ट भी री-शेयर की हैं जिसमें उन्हें ऐश्वर्या की कॉपी करने वाली कहा जा रहा है।
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए ट्रोलर्स को निशाने पर लिया है। अभिनेत्री ने लिखा "तो जाहिर तौर पर मैं "0 करिश्मा वाली ऐश्वर्या राय( Aishwarya Rai) बनने की कोशिश कर रही हूं"? डार्लिंग... ऐश्वर्या एक आइकानिक हैं। लेकिन मैं यहां किसी की डुप्लीकेट बनने नहीं आई हूं। मैं ब्लूप्रिंट हूं। कान्स ने मुझे घुलने-मिलने के लिए आमंत्रित नहीं किया, मैं सबसे अलग दिखने आई हूं। अगर मेरा लुक, मेरा स्टाइल या मेरा आत्मविश्वास आपको असहज करता है... तो शायद एक गहरी सांस लें (या दो)। मैं हर किसी की पसंद की नहीं हूं - मैं आतिशबाजी के साथ शैंपेन की तरह हूं। और करिश्मा? जानेमन, अगर आप इसे माप सकते, तो मैं पैमाना तोड़ देती।"
उर्वशी रौतेला अक्सर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब देती है। एक्ट्रेस कभी भी सवालों के जवाब देने से नहीं कतराती। कुछ समय पहले भी उर्वशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल पर ट्रोल करने वालों लोगों का जवाब दिया था।
