Urfi Javed Blast on Contractors of Religion: उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। उनके लुक्स को देखने के बाद ज्यादातर फैन्स उनकी तारीफ करते हैं तो कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। इन सभी चीजों के बीच उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उर्फी ने धर्म के ठेकेदारों को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने यहां तक कहा कि सभी ने अपनी सुविधाओं के मुताबिक धर्म को अपना हथियार बनाया है।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर घर्म के ठेकेदारों को लताड़ लगाते हुए लिखा, 'हमारे पास मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों जैसी जगहों में महिलाओं के साथ बलात्कार/उत्पीड़न के सभी मामले देखे गए हैं लेकिन हमने कभी भी LGBTQIA की परेड में किसी महिला का बलात्कार या छेड़छाड़ होते नहीं देखा है। इन तथाकथित धर्म के ठेकेदारों को अंधा मत बनने दो। वे कहते हैं कि समलैंगिक होना नेचुरल है लेकिन वे खुद कितने पाप करते हैं। सभी ने अपने धर्म को अपनी सुविधा के अनुसार ढाला है। कुछ को धर्म की भी परवाह नहीं है, केवल सत्ता की है।'
बिग बॉस ओटीटी से हुई थीं फेमस
उर्फी जावेद को अक्सर पार्टीज और इवेंट्स का हिस्सा बनते हुए देखा गया है। उन्हें आखिरी बार करण जौहर के ऑनलाइन रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में बतौर एक कंटेस्टेंट देखा गया था। इस शो से उन्हें फैन्स के बीच अच्छी खासी पहचान मिली थी। उर्फी शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट भी थी। इस शो के अलावा उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी अहम किरदार निभाया था, जो फैन्स को खूब पसंद आया था। उर्फी जावेद के फैन्स उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब हैं।
