Upcoming Hindi Movies in April: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए मार्च 2026 बहुत ही शानदार गया है। डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया है और बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आंकड़े दर्ज कराए हैं। अप्रैल 2026 की बात करें तो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री कोई भी बड़ी मूवी रिलीज नहीं कर रही है। हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से अप्रैल 2026 में छोटी या मिड साइज मूवीज रिलीज होगी, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने की कोशिश करेंगी। इन फिल्मों में अक्षय कुमार की भूत बंगला मुख्य है, जिसको प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। आइए आपको अप्रैल में रिलीज होने वाली हिन्दी फिल्मों के बारे में बताते हैं...
Image Source: Movie Posters
April 2026 में रिलीज होंगी ये 5 हिन्दी फिल्में
भूत बंगला (Bhooth Bangla)
अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये हॉरर कॉमेडी अप्रैल महीने की सबसे बड़ी रिलीज है, जिसका इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार और एकता कपूर ने मिलकर किया है। (इसे भी पढ़ें: भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकाल के किए दर्शन, सासू मां डिंपल कपाड़िया भी दिखीं साथ)
गिन्नी वेड्स सनी 2 (Ginny Wedss Sunny 2)
अविनाश तिवारी, मेधा शंकर, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला और रोहित चौधरी जैसे सितारों से सजी गिन्नी वेड्स सनी 2 को मेकर्स 24 अप्रैल 2026 के दिन रिलीज करेंगे। डायरेक्टर प्रशांत झा की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश करेगी। इस तरह की छोटी रॉम-कॉम ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रहती हैं, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स को इससे काफी उम्मीदें हैं। (इसे भी पढ़ें: "आप सभी धुरंधर हैं...", आदित्य धर-रणवीर सिंह को विक्की कौशल ने किया सलाम)
मर्सी (Mercy)
राज वसुदेव, आदिल हुसैन, निहारिका रायजादा, कुनाल भान और अपर्णा घोषाल की मर्सी एक सस्पेंस ड्रामा है, जिसे मितुल पटेल ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में 24 अप्रैल 2026 के दिन ही रिलीज होगी। बहुत सीमित बजट में बनी मर्सी को ज्यादा प्रमोट नहीं किया जा रहा है लेकिन जिन दर्शकों को कुछ नया देखना है, उनके लिए ये मूवी परफेक्ट है। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)
द वार्डरोब (The Wardrobe)
दिव्या अग्रवाल और रजनीश दुग्गल स्टारर द वार्डरोब एक हॉरर मूवी है। इस फिल्म को भी मेकर्स ने 24 अप्रैल के दिन ही रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म द वार्डरोब भी कम बजट की मूवी है, जो एक खास दर्शकवर्ग के लिए बनाई गई है। फिल्म का डायरेक्शन सौरभ चौबे ने किया है।
श्री बाबा नीब करोली महाराज (Shree Baba Neeb Karoli Maharaj)
उत्तराखंड के प्रसिद्ध बाबा नीब करौली महाराज के बारे में कौन नहीं जानता है? अब उनकी जिंदगी पर आधारित एक मूवी भी आ रही है, जिसे डायरेक्टर शरद सिंह ठाकुर ने बनाया है। फिल्म श्री बाबा नीब करौली महाराज को मेकर्स 24 अप्रैल के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे।
अप्रैल में रिलीज होने वाली हिन्दी फिल्मों को देखकर साफ पता चलता है कि ये महीने बॉलीवुड के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। अगर भूत बंगला को हटा दें तो ऐसी एक भी मूवी नहीं है, जो दर्शकों को उत्साहित कर रही हो। ट्रेड एक्सपर्ट्स भी अक्षय कुमार की भूत बंगला से ही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वो सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करेगी। वैसे आप इन 5 मूवीज में से किसे देखने के लिए उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
