उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज

Udit Narayan in trouble: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उदित नारायण को एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Udit Narayan in trouble: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर उदित नारायण आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उदित नारायण का विवादों से गहरा नाता रहा है। उदित नारायण एक बार फिर से मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उदित नारायण को एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

udit narayan case

pic credit- instagram

उदित नारायण के खिलाफ शिकायत दर्ज

प्लेबैक सिंगर उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना का कहना है कि 1996 में उदित और उनके दो भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण झा ने उन्हें इलाज के बहाने दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर उनकी सहमति के बिना गर्भाशय निकलवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय उदित की दूसरी पत्नी दीपा नारायण भी अस्पताल में मौजूद थीं और चारों ने मिलकर यह साजिश रची। रंजना ने बताया कि उन्हें हाल ही में बीमारी के इलाज के दौरान पता चला कि उनका गर्भाशय निकाला गया था। इस मामले में उन्होंने सुपौल की महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

End of Feed