Adarsh Gourav-Shanaya Kapoor on Movies: बॉलीवुड एक्टर आदर्श गौरव (Adarsh Gourav) और एक्ट्रेस शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म तू या मैं (Tu Yaa Main) बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म तू या मैं रिलीज होने के बाद से चर्चा बनी हुई है। फिल्म की स्टोरी से लेकर कलेक्शन को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आ रही है। इन सब के बीच अब आदर्श गौरव और शनाया कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आदर्श गौरव कई मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। तो चलिए जानते हैं आदर्श गौरव ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बयान दिया, जिसो लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Image Source: Zoom
ये भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर ने पहले दिन ही तोड़ा दम, देखें आंकड़े
आदर्श गौरव ने कही ये बात
एक्टर आदर्श गौरव और शनाया कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि Zoom को दिया इंटरव्यू है। आदर्श गौरव और शनाया कपूर और ने Zoom बात करते हुए अपने पार्टनर के बारे में बताया कि अगर उनका पार्टनर पुरानी बॉलीवुड फिल्में नहीं देखता है तो उन्हें कैसा लगेगा। शनाया ने कहा कि वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके साथ बैठकर ये फिल्में देखे। उनके लिए ये बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वो पहले भी ऐसा कर चुकी हैं। शनाया बोलीं, 'ये मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा है। इसलिए मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है। मैंने पहले भी ऐसा किया है।' आदर्श गौरव ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता अगर उनका पार्टनर पुरानी फिल्में नहीं देखता है। उन्होंने बताया कि खुद उन्होंने भी बहुत कम पुरानी फिल्में देखी हैं। वजह बताते हुए आदर्श बोले, 'हमारे शहर जमशेदपुर में सिर्फ एक ही सिनेमा हॉल था। इसलिए मैंने बहुत कम फिल्में थिएटर में देखीं। मुझे याद है कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) मैंने थिएटर में देखी थी। उस वक्त मैं सिर्फ पांच साल का था और मुझे रानी मुखर्जी पर क्रश था। लेकिन वो भी बस एक-दो फिल्मों में से एक थी जो मैंने देखी।'
पहली बार साथ में किया काम
एक्टर आदर्श गौरव और शनाया कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। आदर्श गौरव और शनाया कपूर इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
