Tu Yaa Main: इस दिन से शुरू होगी शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर की शूटिंग, जानिए तारीख

Shanaya Kapoor-Adarsh Gourav's Tu Yaa Main: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और आदर्श गौरव आने वाले दिनों में फिल्म 'तू या मैं' से लोगों के बीच धमाल मचाते नजर आएंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स जून के दूसरे हफ्ते से ही शुरू कर देंगे।

Shanaya Kapoor and Adarsh Gourav's Tu Yaa Main: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने हाल ही में गुरु रंधावा के गाने 'वाइब' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। अब इस गाने के बाद शनाया कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'तू या मैं' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' का टीजर रिलीज हुआ, जो लोगों को काफी पसंद आया। इस मूवी में शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव अहम भूमिका में दिखाई देंगे। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' को लेकर अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है।

Shanaya Kapoor and Adarsh Gourav's Tu Yaa Main

इस दिन से शुरू की जाएगी 'तू या मैं' की शूटिंग

हिंदुस्तान टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म 'तू या मैं' की शूटिंग जून के दूसरे हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। आदर्श गौरव और शनाया कपूर दोनों ही इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दोनों की साथ में यह फिल्म है और इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

End of Feed