Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की नेक्स्ट का टाइटल और टीजर आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

Shraddha Reveals the Tile of Next Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म का टाइटल और टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म का टाइटल 'तू झूठी मैं मक्कार' है। फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर लव रंजन द्वारा किया जा रहा है।

Shraddha-Ranbir Movie Title Tu Jhoothi Main Makkaar: साल 2023 में बॉलीवुड की फिल्मों में कई फ्रेश जोड़ियों को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इनमें से एक रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े पर लव रंजन के निर्देशन में बन रही रॉम-कॉम में दिखाई देने वाली है। फैन्स काफी लंबे से श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की इस फिल्म के टाइटल की घोषण का इंतजार कर रहे थे। कुछ देर पहले श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसके टाइटल की भी अनाउंसमेंट कर दी है।

Ranbir-Shraddha

श्रद्धा कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक टीजर जारी करते हुए टाइटल की घोषणा की है। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का टाइटल है 'तू झूठी मैं मक्कार।' बीते दिन श्रद्धा कपूर फिल्म के टाइटल की शॉर्ट फॉर्म फैन्स के बीच पेश की थी और उन्हें अंदाजा लगाने के लिए कहा था। फिल्म की टाइटल की अनाउंसमेंट करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन दिया, 'और टाइटल आप सभी के बीच पेश है।' फैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी श्रद्धा-रणबीर की फिल्म का टाइटल काफी पसंद आ रहा है।

End of Feed