साउथ अभिनेता यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। भले ही इसकी रिलीज डेट बार-बार टली हो लेकिन रॉकी भाई को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म टॉक्सिक को लेकर ट्रेड के गलियारों से जो खबरें आ रही हैं, वो कई लोगों की नींदें उड़ा सकती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दर्शकों के उत्साह को देखते हुए थिएटर मालिकों ने सुबह के शोज की टाइमिंग बदलने का फैसला लिया है। आइए आपको इंडस्ट्री से सामने आ रही बड़ी खबरें बताते हैं, जो टॉक्सिक के फैंस का उत्साह चार गुना कर देंगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Mahakali Shukracharya's War Cry Teaser: असुरों के गुरु शुक्राचार्य बनकर तबाही मचाएंगे Akshaye Khanna, जबरदस्त है टीजर
Toxic का तहलका... सुबह 6 बजे से चलेंगे शो, Yash के फैंस 2700 में खरीद रहे हैं टिकिट
सुबह-सुबह 6 बजे से शुरू होंगे Toxic के शोज
अब ये तो हम सभी जानते ही हैं कि यश की टॉक्सिक को लेकर दर्शक कितने एक्साइटेड हैं। इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए थिएटर मालिकों ने फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी के शोज बढ़ाएंगे, जिसके लिए टॉक्सिक का पहला शो दिल्ली में 6 बजे से शुरू होगा। मुंबई की बात करें तो वहां पर दर्शक 6-10 से टॉक्सिक देख पाएंगे और बेंगलुरु में तो 5-45 से ही टॉक्सिक शुरू हो जाएगी। टॉक्सिक के शोज के लिए अगर थिएटर मालिक टाइमिंग चेंज कर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि इसको लेकर दर्शक कितने उत्साहित हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: धुरंधर के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, रिलीज से पहले ही यश ने उड़ाया गर्दा
2700 में बिक रहे हैं Yash की Toxic के शोज
किसी फिल्म की सफलता अंदाजा इंस बात से लगाया जाता है कि उसके टिकिट कितने रुपये में बिक रहे हैं। अगर टॉक्सिक की बात करें तो इसके टिकिट रिकॉर्डतोड़ रुपये में बेचे जा रहे हैं। मुंबई में टॉक्सिक का सबसे महंगा टिकिट 2700 का बिक रहा है, दिल्ली की बात करें तो दर्शक इसे 2400 रुपये तक में खरीद रहे हैं। टॉक्सिक का सबसे महंगा टिकिट बेंगलुरु में बिक रहा है। वहां पर दर्शक 3600 रुपये में इसे खरीद रहे हैं।
