'मुझे कास्ट करने में हिचकिचाते थे' गोविंदा की बेटी होने की वजह से Tina Ahuja को झेलनी पड़ी थी दिक्कतें

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 17, 2026, 04:07 PM IST

Tina Ahuja on Acting Career: एक्ट्रेस टीना आहूजा ने अभी हाल ही में Zoom को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गोविंदा की बेटी होने की वजह से फिल्म में उन्हें...

Tina Ahuja on Acting Career: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। टीना आहूजा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में टीना आहूजा शो 'मां है ना' में नजर आई थीं। टीना आहूजा ने इस शो में धमाल मचा दिया था। इन सब के बीच टीना आहूजा का नया इंटरव्यू सामने आया है। टीना आहूजा ने ये इंटरव्यू Zoom को दिया है। टीना आहूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों अपनी राय रखी। तो चलिए जानते हैं टीना आहूजा ने क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Tina Ahuja on Acting Career

टीना आहूजा ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb)

टीना आहूजा ने किया ये खुलासा

एक्ट्रेस टीना आहूजा एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह टीना आहूजा का अभी हाल Zoom को दिया इंटरव्यू है। टीना आहूजा ने बताया कि उनके पापा गोविंदा की वजह से कई फिल्ममेकर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स उन्हें रोल देने में हिचकिचाते थे। टीना आहूजा ने कहा कि 'मुझे सिर्फ एक ही मुश्किल का सामना करना पड़ा। बहुत से फिल्ममेकर और कास्टिंग डायरेक्टर मुझे लेकर पहले से ही कुछ धारणाएं बना लेते थे। उन्हें लगता था कि मैं कभी लुक टेस्ट नहीं दूंगी या ऑडिशन के लिए नहीं आऊंगी। और ये भी सोचते थे कि अगर गोविंदा जी सेट पर आ गए तो कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। इसी वजह से वे मुझे कास्ट करने में हिचकिचाते थे।' लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने आगे कहा, 'जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं। यही एक दिक्कत थी जिसका मुझे सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि समय के साथ ये बात भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।'

End of Feed