Tiger Shroff Gets Ram Madhvani Spiritual Thriller Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टाइगर श्रॉफ कई एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ चुके हैं, जिसमें उनके अवतार को खूब पसंद किया गया था। आखिरी बार एक्टर को 'बागी 4' में देखा गया था, जहां उन्होंने सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। यूं तो आने वाले दिनों के लिए भी टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के पास कई बिग बजट मूवीज हैं। लेकिन अब उनकी झोली में एक और फिल्म गिरी है, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ जल्द ही राम माधवानी की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।
फोटो क्रेडिट- टाइगर श्रॉफ, राम माधवानी इंस्टाग्राम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म को केवल भारतीय सिनेमा ही नहीं बल्कि वैश्विक दर्शकों के हिसाब से तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये मूवी ऐसी होने वाली है, जो अभी तक आई फिल्मों से बिल्कुल हटकर होगी। खबरों की मानें तो मेकर्स ने बड़े पैमाने पर इसका ड्राफ्टर तैयार किया है, जिसमें सिनेमैटिक एक्सपीरियंस भी जबरदस्त होने वाला है, साथ ही आध्यात्म के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, खुद टाइगर श्रॉफ भी राम माधवानी की इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। साथ ही मूवी में उनका ऐसा अवतार दिखाई देगा, जिसे अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है।
जापान में शूट होगी मूवी
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ये अपकमिंग फिल्म का कुछ हिस्सा जापान में भी शूट होगा। फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस और विलेन की तलाश अभी जारी है। प्रोड्यूसर राम माधवानी और महावीर जैन की टीम फिल्म के फर्स्ट लुक पर भी काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इसका फर्स्ट लुक आधिकारिक ऐलान के साथ जल्द ही सामने आएगा।
