Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ पर बीती 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू पर फायरिंग की थी। हालांकि इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे। लेकिन मामले ने इंडस्ट्री में दहशत फैला दी है। टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में जांच के दौरान सामने आया कि उनसे पहले आमिर खान को हमलावरों ने अपना निशाना बनाने की कोशिश की थी। इन सबसे इतर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में अभी तक 11 आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका था। वहीं अब इसमें नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने केस में 12वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने Mira Rajput से पूछ लिया तीसरे बच्चे का सवाल, शाहिद की पत्नी ने दिया मजेदार जवाब
मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में सोनीपत से 12वें आरोपी को धर दबोचा है, जिसकी पहचान अमन नाम के शख्स के रूप में हुई है। आरोपी को सोनीपत के रोहणा गांव से पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि उसके दोस्त कुणाल को इसी मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने अमन के बैंक खातों में हुई पैसों की लेन-देन के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया है। खबरों की मानें तो पुलिस अमन को कोर्ट में पेश करेगी, साथ ही बाद में उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग मामले में कोर्ट का फैसला, 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश
बता दें कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार हुए 11 आरोपियों को मकोका (MCOCA) कोर्ट में पेश किया गया था। यहां उनपर फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश सत्यनारायण नवनंदर ने उन्हें 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
इन बॉलीवुड स्टार्स की बढ़ी सुरक्षा
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा किया गया। वहीं अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपनी-अपनी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए हैं।
