Tiger Shroff फायरिंग मामले में कोर्ट का फैसला, 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में मुंबई कोर्ट ने 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ MCOCA के तहत कार्रवाई की है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर गोलियां चलाने के मामले में जांच अब और तेज हो गई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने सभी 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस हमले की साजिश कैसे रची गई, हथियार कहां से आए और आरोपियों के बीच क्या संबंध थे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tanu Weds Manu 3: कंगना रनौत और आर माधवन के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ)

tiger shroff

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आया अपडेट (pic credit-instagram)

टाइगर की कार पर कब हुई थी फायरिंग?

यह घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक पर आए दो हमलावरों ने उनकी कार पर कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस घटना में टाइगर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को शक है कि कुछ आरोपियों ने हमले को अंजाम देने में भूमिका निभाई, जबकि कुछ ने कथित तौर पर हमलावरों की मदद की। तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से पकड़ा गया था, जबकि बाकी की गिरफ्तारी दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से हुई।

End of Feed