Tiger 3 vs Ganapath Teaser: सलमान खान के सामने टाइगर श्रॉफ ने टेके घुटने, टाल दी टीजर की रिलीज डेट?

Tiger 3 vs Ganapath Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) के मेकर्स ने टीजर की रिलीज डेट पेश करने की रिलीज डेट तय कर ली है। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'गणपत पार्ट 1' के टीजर की रिलीज डेट को टालने का फैसला कर लिया है।

Tiger 3 vs Ganapath Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। भाईजान के फैन्स काफी लंबे समय से 'टाइगर 3' के टीजर को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान वाईआरएफ की हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' में एक बार फिर कटरीना कैफ के साथ ऑनस्क्रीन दिखाई देंगे। इस फिल्म इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स ने फिल्म के टीजर को जारी करने की रिलीज डेट तय कर ली है।

Salman Khan and Tiger Shroff

दिलचस्प बात यह है कि टाइगर श्रॉफ ने भी अपनी आने वाली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी 'गणपत पार्ट 1' (Ganapath Part 1) के टीजर को रिलीज करने की घोषणा की। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'टाइगर 3' के टीजर रिलीज होने की खबरों के बाद टाइगर श्रॉफ स्टारर के मेकर्स ने 'गणपत' के टीजर की रिलीज डेट को टालने का फैसला किया है।

End of Feed