Tiger 3 Trailer Twitter Review: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान का दमदार अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों सुपरस्टार ट्रेलर में जमकर एक्शन करते हुए नजर आए है।
Tiger 3 Trailer (credit pic: instagram)
फिल्म के ट्रेलर में इमरान हाशमी इंटेस लुक में नजर आए। एक्टर भले ही कम देर के लिए स्क्रीन पर दिखाई दिए। लेकिन उनके दमदार परफॉर्मेंस ने छाप छोड़ दी है। इमरान के लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
यहां देखें ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत सलमान और कैटरीना के साथ होती है। दोनों दमदार अंदाज में दिखाई दिए। फिल्म में टाइगर किसे बचाएगा देश को या अपने परिवार को। यही इस फिल्म की कहानी है। आइए जानते हैं दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा? एक यूजर ने लिखा, भाईजान अपने दमदार अंदाज में वापस आ गए। दूसरे यूजर ने लिखा, इमरान हाशमी कमाल लगे। तीसरे यूजर ने लिखा, सलमान और कैटरीना पॉवरफुल परफॉर्मेंस। फैंस टाइगर 3 के रिलीज का बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म अगले महीने 12 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होगी। दिवाली पर भाईजान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं।
