Tiger 3 Box Office Collection Day 17 Early Trends: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 ने दिवाली पर बम फोड़ दिया है। हालांकि अब सलमान खान खान की ये मूवी 17 दिनों के भीतर ही बॉक्स ऑफिस से सिमटती हुई नजर आ रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ ही कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। कैटरीना ने टाइगर 3 में अब तक के सबसे दमदार एक्शन सीन किए हैं। पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि सलमान खान की टाइगर 3 कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान को टक्कर देने वाली है।
Image Credit: Social Media
यह भी पढ़ें- Animal Opening Prediction: Sanju और ब्रह्मास्त्र के रिकॉर्ड तोड़ Ranbir Kapoor की बिगेस्ट ओपनर बनेगी एनिमल?
हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। 44 करोड़ की ओपनिंग मिलने के बाद वर्ल्ड कप और छठ पूजा जैसे त्योहारों के बाद मूवी का क्रेज दर्शकों में गिर गया जिसके बाद फिल्म की कमाई भी लगातार गिरती रही। अब फिल्म के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
17वें दिन टाइगर 3 ने की इतनी कमाई
सलमान खान, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज के 17वें दिन ठीक-ठाक कमाई ही की है। Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे मंगलवार को 2.23 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब टाइगर 3 का टोटल कलेक्शन भी 276.25 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के कैमियो को लेकर भी काफी चर्चा है। हालांकि फैंस को ऋतिक का कैमियो ज्यादा खास नहीं लगा है।
