Deepika Padukone in Fighter: बॉलीवुड एक्टरऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ऑनस्क्रीन पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म फाइटर साल 2024 की कुछ सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। फाइटर 25 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों के औसत रिव्यू ही मिले हैं। फिल्म में ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आई हैं। जिसके बाद दीपिका और सिद्धार्थ के बीच अनबन को लेकर भी खबरें सामने आने लगी थीं। दावा किया जा रहा था कि दीपिका ने सिद्धार्थ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो तक कर दिया है।
Deepika Padukone and Siddharth Anand Fighter
यह भी पढ़ें- Chote Miyan - Bade Miyan की टीम के साथ Akshay Kumar ने लगाए राम नाम के जयकारे, विदेश में भी मचा दिया हल्ला
अब फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका के प्रमोशन में नजर न आने के सवालों पर जवाब दिया है। जो काफी वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
इस वजह से ट्रेलर लॉन्च में नहीं दिखीं दीपिका
सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘दीपिका ट्रेलर लॉन्च में नजर आने वाली थीं, हालांकि आखिरी मौके पर उनकी तबीयत खराब हो गई। जिस वजह से वह नहीं दिखीं। हालांकि अब दीपिका फिल्म का एक्टिव प्रमोशन करते नजर आने वाली हैं, क्योंकि उनके बिना हम ये कर ही नहीं सकते हैं।’ सिद्धार्थ आनंद के इस बयान के बाद उनके और दीपिका के बीच सामने आ रही अनबन की खबरें झूठी नजर आने लगी हैं।
