Kuch Kuch Hota Hai 2 में शाहरुख, काजोल और रानी को रिप्लेस करेंगे ये स्टार्स, करण ने बताई फिल्म की ड्रीम कास्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2025, 06:06 AM IST

Kuch Kuch Hota Hai 2 Star Cast: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल (Kajol) की फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) के रीमेक में करण जौहर (Karan Johar) ने इस नए बॉलीवुड स्टार्स को कास्ट करना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं नाम।

Kuch Kuch Hota Hai 2 Star Cast: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और काजोल (Kajol) की फिल्म कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) ने सबका दिल जीत लिया था। करण जौहर (Karan Johar) के डायरेक्शन में बनी ये आइकॉनिक फिल्म एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह करण जौहर का अभी हाल ही में दिया गया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म कुछ कुछ होता है को लेकर बात करते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने फिल्म कुछ कुछ होता है 2 के लिए अपनी ड्रीम स्टारकास्ट का भी खुलासा किया, जिसने सबक ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Kuch Kuch Hota Hai 2 Star Cast

Image Source: IMDb

'कुछ कुछ होता है 2' में नजर आएंगे ये सितारे

करण जौहर ने अभी हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ कुछ होता है के रीमेक को लेकर बात की। इस दौरान करण जौहर ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। सानिया मिर्जा से बातचीत में करण जौहर ने खुलासा किया कि फिल्म कुछ कुछ होता है के रीमेक में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अनन्या पांडे (Ananya Panday) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) होंगे। आलिया भट्ट मॉडर्न अंजलि बनेंगी, रणवीर सिंह राहुल होंगे और अनन्या पांडे टीना। उन्होंने टीना के लिए जाह्नवी कपूर या सारा अली खान को भी ऑप्शन बताया और मजाक में नई जनरेशन के स्टार किड्स को 'यंगर नेपो बेबीज' कहा। करण जौहर के इस बयान ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है।

End of Feed