Holi 2025: इस साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। लोग इस दिन का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे। बॉलीवुड स्टार्स होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन बहुत से सितारे रंगों से खेलते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं।साथ ही बॉलीवुड स्टार्स होली पार्टियों में शामिल होते हैं और वहां पर जोरदार डांस करते हैं। साथ ही कुछ ऐसे सितारे हैं जो होली का त्यौहार नहीं मनाते हैं, केवल सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाएं देते हैं। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।
Bollywood stars do not celebrate Holi
रणवीर सिंह
इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि रणवीर सिंह होली नहीं मनाते हैं, उन्हें रंग बिल्कुल पसंद नहीं हैं। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
करीना कपूर खान
बेबो का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें करीना कपूर के बच्चे इस त्यौहार को धूम-धाम से मनाते हैं, लेकिन एक्ट्रेस को होली खेलना पसंद नहीं है। करीना अपने बच्चों के साथ फोटो भी जरूर लेती है, लेकिन होली नहीं खेलती हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस दादा राज कपूर के निधन के बाद से होली खेलना बंद कर दी हैं।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्टर को भी रंगो का त्यौहार पसंद नहीं है। एक्टर को होली पानी की बर्बादी लगती है। वहीं जॉन अब्राहम का मानना है कि केमिकल रंग नेचर और स्किन दोनों के लिए ठीक नहीं हैं।
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ भी होली के रंगों से किनारा करते हैं। एक्टर को ये होली का त्यौहार अच्छा नहीं लगता है, लेकिन एक्टर इस दिन फैंस को विश जरूर करते हैं।
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को होली का शौक नहीं है और वो रंगों से कोसों दूर रहती हैं।
