The Kerala Story Box Office Day 24: चौथे वीकेंड में भी नहीं रुकी अदा शर्मा की द केरला स्टोरी की रफ्तार, देखें आंकड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated May 29, 2023, 03:32 PM IST

The Kerala Story Box Office Day 24: अदाकारा अदा शर्मा (Ada Sharma) की हालिया रिलीज मूवी द केरला स्टोरी (The Kerala Story) ने बॉक्स ऑफिस पर चौथा वीकेंड भी पूरा कर लिया है। फिल्म द केरला स्टोरी ने चौथे वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अपने खाते में कुल मिलाकर 224.97 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

The Kerala Story Box Office Day 24: बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा (Adah Sharma) की द केरला स्टोरी (The Kerala Story) उनके करियर में गेम चेंजर साबित हुई है। अदा शर्मा ने अपने सालों लम्बे करियर में कभी भी इतनी ब्लॉकबस्टर मूवी नहीं दी है। द केरला स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर चार वीकेंड्स का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म ने चौथे वीकेंड में भी ताबड़तोड़ कमाई की है, जिसकी मदद से ये 250 करोड़ी होने की करीब पहुंच गई है। (इसे भी पढ़ें- Adah Sharma ने सोशल मीडिया पर मिली धमकी पर दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'तुम्हारी गंदी सोच दिखाती है..')

The Kerala Story Box Office Day 24

The Kerala Story Box Office Day 24

चौथे वीकेंड में The Kerala Story ने किया बेहतरीन कारोबार

बॉलीवुड अदाकारा अदा शर्मा की द केरला स्टोरी ने चौथे वीकेंड में कुल मिलाकर 11.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई में लगातार ग्रोथ दर्ज की गई है, जिसे ट्रेड पंडित अच्छा संकेत मान रहे हैं। ट्रेड पंडितों का कहना है कि द केरला स्टोरी अगर इसी तरह से कमाई करती रही तो ये जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

End of Feed