द कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया द वैक्सीन वॉर का फर्स्ट पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 10, 2022, 01:31 PM IST

The Vaccine War Poster Out: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अपकमिंग फिल्म द वैक्सीन वॉर का पोस्टर रिलीज किया है। विवेक ने बताया कि ये फिल्म सत्य घटना पर आधारित होगी।

The Vaccine War Poster Out: 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) की सफलता के बाद फैंस विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अपकमिंग फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। विवेक ने कुछ समय पहले अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर हिंट दिया था। अब उन्होंने अपने यूनिक प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक शेयर किया है। निर्देशक विवेक अग्नीहोत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट का नाम द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) है। फिल्म के पोस्टर में वैकसीन की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। 'द वैक्सीन वॉर' की कहानी सत्य घटना पर आधारित होगी। ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर साल 2023 में रिलीज होगी।

vivek agnihotri (1)

vivek agnihotri the vaccine war film

फिल्म के पोस्टर में वैक्सीन की बोतल दिखाई दे रही है, जिस पर द वैक्सीन वॉर लिखा है। ये फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म की कास्ट को लेकर फिलहाल काम चल रहा है। इस पोस्टर पर लिखा है, एक ऐसी लड़ाई, जो आपने लड़ी लेकिन इसके बारे में आपको पता नहीं है, और ये लड़ाई आपने जीती भी है।

End of Feed