SCOOP: नहीं हुआ तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया का ब्रेकअप

Veer-Tara are in relationship: वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया को लेकर इन दिनों ऐसी बातें हो रही हैं कि ये दोनों अब अलग हो चुके हैं। एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद से ही ये साथ में नजर नहीं आए हैं, जिस कारण लोगों का शक यकीन में बदल रहा है। हालांकि सच्चाई इससे अलग है और दोनों अब तक रिलेशनशिप में हैं।

Veer-Tara are in relationship: क्या तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को ह गया है ब्रेकअप? एपी ढिल्लों की वजह से टूट गया 7 जन्मों का रिश्ता.....? इन दिनों सोशल मीडिया पर यही खबर छाए हुई है। एक कॉन्सर्ट के एडिटेड वीडियो से शुरू हुई बातें आखिरकार ब्रेकअप तक पहुंच गई हैं और लोग ये शर्त लगा रहे हैं कि वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया अब साथ नहीं हैं लेकिन इन बातों की सच्चाई क्या है? क्या वीर-तारा के रास्ते वाकई अलग हो गए हैं या फिर दोनों अब भी इंडस्ट्री के ग्लैमरस कपल हैं? आपके मन में भी यही सवाल होगा ना... तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है तारा-वीर के ब्रेकअप का छुपा हुआ सच? (इसे भी पढ़ें: आराध्या की मामी श्रीमा संग है मम्मी ऐश्वर्या राय का 36 का आंकड़ा...? इंटरनेट पर नहीं देखते एक-दूसरे की शक्ल)

Tara Veer

Image Source: Instagram

क्यों उड़ रही हैं तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाह

अगर आपको नहीं पता है कि तारा-वीर के ब्रेकअप की अफवाहें क्यों उड़ रही हैं तो हम बता दें कि इन दोनों ने कुछ दिनों पहले पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का एक कॉन्सर्ट अटेंड किया था। इस कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया ने स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ सिजिलिंग डांस किया था और बेहद हॉट स्टेप्स परफॉर्म किए थे। इन्हीं हॉट स्टेप्स की वजह से ये अफवाहें उड़ रही हैं कि वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया के साथ ब्रेकअप कर लिया है। इन स्टेप्स को करते हुए तारा-एपी ढिल्लों के काफी करीब नजर आ रही थींऔर वीर पहाड़िया स्टेज के नीचे खड़े होकर दोनों को देख रहे थे। जब से ये वीडियोज इंटरनेट पर आग की तरह फैली हैं, तभी से ब्रेकअप की अफवाह भी फैल रही है। (इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की मांग में सजता अभिषेक बच्चन का सिंदूर, इस औरत ने लड़ाई टांग...टूटा रिश्ता)

क्या है तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की सच्चाई?

वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने अब तक खुद मीडिया के सामने इस बात का इकरार नहीं किया है कि दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं और शायद ऐसा हो भी ना क्योंकि ये दोनों अलग हुए ही नहीं हैं। तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया आज भी साथ हैं और जल्द ही लोगों को इस बात का पता भी चल जाएगा। बस ये दोनों इंटरनेट ट्रोल्स को तवज्जो नहीं देना चाहते हैं, जिस कारण ये ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप हैं। (इसे भी पढ़ें: एक-दो नहीं 11 मर्दों संग इश्क लड़ा चुकी है बॉलीवुड की ये हसीना, विदेशी लड़कों संग भी लिए जिंदगी के मजे)

End of Feed