तारा सुतारिया अरुणोदय सिंह को कर रही हैं डेट, कभी बनने वाली थी कपूर खानदान की बहू

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) को डेट कर रही हैं। तारा और अरुणोदय इस समय अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। तारा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) को डेट कर रही हैं। तारा और अरुणोदय अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहता है। दोनों दोस्तों से ज्यादा हैं। कपल को डेट करते हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों की बातचीत आर्ट को लेकर शुरू हुई थी। तारा और अरुणोदय ने खुद को आर्ट की वजह से कनेक्ट किया था।

तारा का परिवार अरुणोदय के बारे में नहीं जानता है। लेकिन वो उसे एक दोस्त के तौर पर पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ डेट पर जाते हैं। इस समय तारा और अरुणोदय एक-दूसरे को समझ रहे हैं।

End of Feed