Veer Pahariya-Tara Sutaria Spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया( Tara Sutaria) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभिनेत्री को पिछले कुछ समय से वीर पहाड़िया के साथ देखा जा रहा है। दोनों एक-दूसरे साथ घूम रहे हैं तो लोग भी सवाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बज जारी है कि तारा वीर को ही डेट कर रही है। इसी बीच कल रात एक और वीडियो आई जिसमें फिर से दोनों स्टार्स साथ थे। तारा और वीर साथ में डिनर डेट के लिए जाते दिखाई दिए। जिसके बाद लोगों ने इनके रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी। आइए इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
Image Source: Instant Bollywood
बीती रात अभिनेत्री तारा सुतारिया( Tara Sutaria) एक्टर वीर पहाड़िया( Veer Paharia) के साथ कैफे के बाहर स्पॉट हुई। दोनों साथ में गाड़ी से निकलते नजर आए। इस मौके पर तारा एकदम डेट रेडी होकर आई थी। उन्होंने लियोपार्ड प्रिन्ट टॉप के साथ ओवरसाइज ब्लैक शर्ट पहनी थी। दूसरी तरफ वीर पहाड़िया कैजुअल लुक में थे उन्होंने टाइट ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स से अपना लुक पूरा किया था। जैसे ही दोनों गाड़ी से उतरे वे एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए बाहर निकले। वहीं देर रात भी उन्हें साथ में आते हुए स्पॉट किया गया।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये पक्का डेट कर रहे हैं। तारा और वीर की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है। पहले भी उन्हें साथ में रैम्प वॉक करते हुए देखा गया था। अब इनके बीच क्या चल रहा है ये तो खुद वीर-तारा ही बता सकते हैं।
