Tara Sharma Praise Akshaye Khanna in Dhurandhar: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की चर्चा चारोंओर हो रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह सहित बाकी कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है लेकिन एक नाम इस समय सभी दर्शकों के दिमाग पर छाया हुआ है और वो है अक्षय खन्ना। रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना को हरकोई पसंद कर रहा है। वहीं दूसरी ओर अरबी ट्रैक FA9LA अक्षय खन्ना की वायरल डांस एंट्री ने उन्हें इंटरनेट पर सभी का चहेता बना दिया है। ऐसे में अब 'धुरंधर' देखने के बाद अक्षय खन्ना की एक्स-गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा शर्मा (Tara Sharma) ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।
Pics Credit: Instagram
अक्षय खन्ना के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए तारा शर्मा ने लिखा, 'अक्षय को बहुत-बहुत बधाई! हमने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हमारे इंस्टाग्राम फीड 'धुरंधर' से भरे हुए हैं! खासकर यह गाना और आपकी एंट्री! आपको और आपकी टीम को बहुत शुभकामनाएं! इस गाने में आपका स्वैग, आपका औरा... हम दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं, आप हमेशा से ही एक्टिंग के प्रति जुनूनी हैं और आपको इसे कायम रखते देखना वाकई शानदार है।'
तारा शर्मा ने आगे लिखा, 'आप वो प्राइवेट पर्सन हैं, जिन्हें मैं जानती हूं। बहुत खुश हूं क्योंकि आपकी शांतिपूर्ण तरह से की गई कड़ी मेहनत रंग ला रही है।' बहुत कम लोग यह जानते हैं कि तारा शर्मा और अक्षय खन्ना ने एक-दूसरे को डेट किया था। 2007 में करण जौहर के चैट शो में अक्षय ने खुलकर अपनी निजी जिंदगी के बारे में चल रही अटकलों का जवाब देते हुए कहा, 'यह एक सच्चा रिश्ता है।' कई सालों तक साथ में रहने एक बाद इनका ब्रेकअप हो गया और तारा शर्मा ने साल 2007 में रूपक सलूजा संग शादी की।
