Tanushree Dutta on her Viral Video: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता( Tanushree Dutta) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। करीब दो दिन पहले एक्ट्रेस ने रोते हुए वीडियो शेयर किया था जिसके बाद फैंस उन्हें लेकर चिंतित नजर आ रहे थे। तनुश्री जिस तरह से वीडियो में रो रही है उसे देखकर कुछ लोगों ने कहा था कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट हैं। वह ऐसा जानबूझकर कर रही है। हालांकि तनुश्री ने बताया था कि उसके साथ गलत हो रहा है और वह परेशान हो गई है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपना हाल बयां किया है और बताया है कि मैं कोई ड्रामा नहीं कर रही।
Pic Credit: Tanushree Dutta Instagram
एएनआई से बात करते हुए तनुश्री दत्ता ( Tanushree Dutta) का दर्द छलका। जो लोग उनकी वीडियो को ड्रामा कह रहे हैं इसपर एक्ट्रेस ने कहा जिसके साथ बीतती है उसे ही पता चलता है। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हो रहे बर्ताव और परेशानियों का जिक्र किया। आशिक बनाया आपने एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे साथ पिछले कई सालों से परेशानी हो रही है। मुझे फॉलो किया जा रहा था, मुझपर नजर रखी जा रही थी और मेंटली परेशान किया जा रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे पहले समझ नहीं आया मेरे साथ क्या हो रहा है लेकिन फिर जब मैं परेशान होने लगी तब मैंने इसपर ध्यान दिया।
तनुश्री( Tanushree Dutta) ने आगे कहा, "मेरा एक्सीडेंट हुआ था, मेरे ब्रेक फेल हो गए थे। मुझे बीमार करने के लिए मेरे खाने में कुछ मिलाने की भी कोशिश की गई। मेरे घर के बाहर भी अजीबोगरीब चीज़ें होने लगीं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म इंडस्ट्री से कोई मदद के लिए आगे आया, तो उन्होंने कहा, "मेरा कोई दोस्त नहीं है। और जब मेरे साथ ये सब होने लगा, तो मेरे जो थोड़े-बहुत संपर्क थे, वो भी गायब हो गए।" अपने वीडियो के बाद लोगों द्वारा उन्हें ड्रामा क्वीन कहे जाने के बारे में तनुश्री ने कहा, "लोग हमेशा ऐसी बातें कहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं 2008 में एक्टिंग कर रही थी, उन्होंने 2018 में भी यही कहा। और आखिर ये लोग कौन हैं?"
