'ये सच में मरा भी है...'- Nana Patekar पर फिर तनुश्री दत्ता का विवादित बयान, बोलीं- मेरी जिंदगी नर्क बना दी

Tanushree Dutta Again Shares Video On Nana Patekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने एक्टर की मौत पर भी सवाल उठाया।

Tanushree Dutta Again Shares Video On Nana Patekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने वीडियो साझा कर विवादित बयान दिये थे, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गई थीं। उन्होंने नाना पाटेकर के निधन को 'इविल डेड' भी कहा था, जिसे लेकर वह खूब ट्रोल हुईं। लेकिन लोगों के निशाने पर आने के बाद भी तनुश्री दत्ता यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अब एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर भी सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nana Patekar Death Case: गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD केस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

Tanushree Dutta ने Nana Patekar पर फिर शेयर किया विवादित वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

तनुश्री दत्ता ने बताया कि वह इस वक्त उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए आई हुई हैं। उन्होंने वहां रहते हुए वीडियो साझा किया और कहा, "जो लोग मेरी ट्रोलिंग कर रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्यों कर रहे हैं? जिस इंसान ने मेरी जिंदगी खराब कर दी, जिसने गुंडे भेजकर, मुझे परेशान करके मेरे काम खराब कर दिये। ये अकेला नहीं था, ये शैतानों का पूरा झुंड है। मैंने 'इविल डेड' बोल दिया तो इतना हंगामा हो गया। इविल का मतलब है शैतान और डेड का मतलब है गया, मतलब शैतान गया। ईमानदारी से मैंने ये बोला था कि मीडिया का अटेंशन कहीं इवेंट से ज्यादा इस मामले पर न हो। लेकिन सौभाग्य से ऐसा नहीं हुआ। हमारा इवेंट बहुत सफल रहा, हर कोई खुश था। तो मैं भगवान का शुक्र करती हूं कि इस पनौती की काली छाया मेरे इवेंट पर नहीं पड़ी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना महापात्रा, Nana Patekar के निधन पर बोलीं- मौत सच कब से मिटाने लगी...

End of Feed