अखबार से दुल्हन ढूंढ रहे विजय वर्मा को मां ने रंगे हाथों पकड़ा, फैंस ने कहा- तमन्ना का क्या होगा?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 15, 2023, 02:36 PM IST

Vijay Verma Mother's day post: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। फैंस को डार्लिंग्स और दहाड़ वेबसीरीज में उनकी जबरदस्त एक्टिंग काफी पसंद आई है। अब मदर्स डे के मौके पर विजाय वर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विजय वर्मा ने अनोखे अंदाज में विश किया मदर्स डे।
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्टर का पोस्ट।
  • विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिलेशनशिप सुर्खियों में हैं।

Vijay Verma Mother's day post: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) इन दिनों एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों कई मौकों पर एक साथ स्पॉट हो चुके हैं, जिसके बाद से ही दावा किया जा रहा है कि वह रिलेशनशिप में हैं। इसके साथ ही एक्टर विजय वर्मा को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए भी पहचाना जाता है। फैंस को डार्लिंग्स और दहाड़ वेबसीरीज में उनकी जबरदस्त एक्टिंग काफी पसंद आई है। अब मदर्स डे के मौके पर विजाय वर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी मां की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें अपने हाथों में वह अखबार पकडे़ हुए हैं। इस अखबार में विजय वर्मा की शादी के लिए एक विज्ञापन नजर आ रहा है, जो की वेबसीरीज दहाड़ की प्रमोशन के लिए डाला गया था। अपनी मां की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अब इन्हें मैं कैसे समझाऊं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Vijay Verma Mother's day post

Vijay Verma Mother's day post

मां ने देखा विजय वर्मा की शादी का एड

सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा स्टारर 'दहाड़' वेबसीरिज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के प्रमोशन में पूरी स्टारकास्ट बिजी चल रही है। इस मौके पर मदर्स डे के मौके पर अखबार में विजय वर्मा का एक एड पब्लिश किया गया है। जिसमें लिखा है, 'दुल्हन चाहिए'। विजय वर्मा की फोटोज से अखबार का फ्रंट पेज पूरा भरा हुआ है। जिसके बाद उनकी मां का रिएक्शन विजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया है।

End of Feed