विजय वर्मा संग ब्रेकअप के बाद Tamannaah Bhatia का क्रिप्टिक पोस्ट फिर हुआ वायरल, बोलीं 'रूल्स हमेशा...'

Tamannaah Bhatia's Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में तमन्ना भाटिया रूल्स के सीखने और उन्हें तोड़ने की बात करती नजर आ रही हैं।

Tamannaah Bhatia's Cryptic Post: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचा चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) काफी दिनों से ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स यह बताती हैं कि कई महीनों तक अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) को डेट करने के बाद अब तमन्ना भाटिया ने उनसे ब्रेकअप कर लिया है। विजय वर्मा से ब्रेकअप होने के बाद तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं। फैन्स ने भी इन पोस्ट को उनके ब्रेकअप से जोड़ना शुरू कर दिया है।

Tamannaah Bhatia's Cryptic Post on Vijay Varma

वायरल हुआ तमन्ना भाटिया का क्रिप्टिक पोस्ट

तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'रूल्स को हमेशा एक प्रो की तरह सीखें ताकि आप उन्हें एक आर्टिस्ट की तरह तोड़ सकें।' तमन्ना भाटिया का यह पोस्ट Pablo Picasso कोट है। भले ही तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की ब्रेकअप की खबरें चारोंओर फैल रही हैं लेकिन दोनों ने अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो किया हुआ है।

End of Feed